Music

BRACKING

Loading...

पत्नी के चरित्र पर शक , फावड़े से पत्नी को काट डाला

 


दतिया - 
एक महिला की उसी के पति ने बेेरहमी से हत्या कर दी। पति उसके चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने फावड़े से कई वार कर दिए। मौके पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद पति फरार हो गया। घटना बागपुरा थान क्षेत्र ग्राम बागपुरा की है।

पुलिस के मुताबिक करीब आठ साल पहले नेहा की शादी बृजकिशोर दोहरे से हुई थी। करीब एक साल से बृजकिशोर सूरत में रह रहा था। वह सूरत में रहकर कलर का काम करता था। इधर गांव में पत्नी नेहा अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बीते दिनों बृजकिशोर सूरत से वापस आया, तभी से उसका और नेहा का विवाद शुरू हो गया। वह लगातार नेहा पर चरित्र हनन का आरोप लगाता आ रहा था।

इसी के चलते मंगलवार की रात दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने फावड़ा उठाकर हमला कर दिया। इससे नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ