Music

BRACKING

Loading...

इफको द्वारा कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित नैनो नाइट्रोजन के उपयोग से किसानों को मिलेगी यूरिया खाद से मुक्ति- महोलिया

 


शिवपुरी  विश्व की नम्बर एक सहकारी उर्वरक संस्था इफको द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्या. ग्राम गढीबरौद जिला शिवपुरी में आज बुधवार को कृषि यन्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी इफको शिवपुरी आर.के महोलिया, समिति प्रबन्धक श्री महेन्द्र कुशवाह, टेरिटरी मेनेजर इफको एमसी श्री उमाकान्त शर्मा, कृषि स्नातक प्रशिक्षु इफको श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ठाकुर एवं ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।          

      कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्षेत्रीय अधिकारी इफको श्री आर.के.महोलिया के द्वारा सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए शिवपुरी जिले में इफको द्वारा चलाई जा रही गतिविधियो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इफको द्वारा मुख्य उर्वरक यूरिया, डीएपी व एन.पी.के. के अतिरिक्त अब सभी प्रकार के जल विलेय उर्वरक (19.19.19,   18.18.18,   13.0.45,   0.52.34, 12.61.0, 17.44.0 व अन्य जिंक, सल्फर, कैल्शियम नाइट्रैट, मेग्निशियम सल्फेट), सागारकिया, जैव उर्वरक, बीज, पशु आहार, उच्च गुणवक्ता के साथ उचित दरों पर किसानों के लिए उपलब्ध है। इफको द्वारा नैनो नाइट्रोजन बनाया गया है, नैनो नाइट्रोजन के उपयोग से किसानों को यूरिया खाद से मुक्ति मिलेगी व रासायनिक उर्वरको से भूमी को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। इफको नैनो नाइट्रोजन 500 एमएल प्रति एकड के हिसाब से उपयोग करना होगा तथा यूरिया का उपयोग नहीं करना होगा। इसी प्रकार इफको नैनो फोस्फोरस एवं नैनो पोटाश भी किसानों के लिए जल्द ही उपलब्ध करायेगी एवं किसानो को स्प्रे के लिए कृषि यन्त्र (स्प्रे पम्प) वितरित किये गये।

इफको द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही संकट हरण बीमा योजना एवं किटनाशक दवाईयो पर किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इफको के प्रत्येक बोरे की खरिद पर किसान का 4 हजार रुपये का बीमा स्वतः ही हो जाता है, जो अधिकतम 25 बोरो तक देय है अर्थात 25 बोरे खरिदये पर एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किसान का स्वंत ही हो जाता है तथा बील ही उसकी पॉलिशी का काम करता है। इसी प्रकार किटनाशक दवाइयों की 15 हजार रुपये तक की खरीद पर अधिकतम एक लाख रुपये का बीमा अलग से होता है। इस प्रकार इफको उत्पादो की खरीदी पर कुल दो लाख का दुर्घटना बीमा किसान का हो जाता है। श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ठाकुर कृषि स्नातक प्रशिक्षु इफको शिवपुरी के द्वारा भी किसानों को मृदा परिक्षण के महत्व के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ