Music

BRACKING

Loading...

सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत



शिवपुरी - कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।

डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील शिवपुरी के ग्राम लालगढ़ निवासी पवन पुत्र हुक्की जाटव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस मां श्रीमती विद्या जाटव को 15 हजार रूपए तथा ग्राम लालगढ़ निवासी बृजमोहन पुत्र चुक्खा कुम्हार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर निकटतम वारिस मां जशोदा कुम्हार को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ