पोहरी - शहीद दिवस के अवसर पर जंगल में सीआरपीएफ के जवानों के प्रशिक्षण के दौरान युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा जवानों का सम्मान करने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे यहां पहुंच कर उन्होंने महिलाओं का सम्मान किया|
भाजपा युवा नेता राठखेड़ा ने कहा कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य का दिन है, कि देश के समर्पित राष्ट्र भक्त जिनके हाथों में देश की सुरक्षा की बागडोर होती है वह अपने प्रशिक्षण काल में पूरी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए आए |उन्होंने कहा कि पोहरी की पावन धरा पर उनके कदम पड़े आज उसी धरा पर देश के इन समर्पित प्रभारियों का अभिनंदन करने का सौभाग्य मिला 180 देशभक्त सीआरपीएफ के जवानों का सम्मान कर पोहरी क्षेत्र के साथ-साथ राठखेड़ा परिवार भी गौरववित्त हुआ है |जीतू राठखेड़ा ने कहा कि जिनके हाथों में देश की सुरक्षा की बागडोर है आज उनका स्वागत वंदन अभिनंदन करने का सौभाग्य उन्हें मिला और वह उनके लिए उत्साह से ओतप्रोत भरे पल रहे

0 टिप्पणियाँ