Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश ग्राम स्टे स्थापना योजना के संचालन हेतु बैठक आज



शिवपुरी -  मध्यप्रदेश ग्राम स्टे स्थापना योजना के संचालन हेतु 14 मार्च को दोपहर 12 बजे सुखसागर होटल शिवपुरी में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण कर जिले से एक अशासकीय सदस्य को नियुक्त किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि नामित अशासकीय सदस्य को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों हेतु निर्धारित यात्रा, आवास, भोजन की पात्रता होगी तथा 1000 रुपये प्रतिदिन के मान से मानदेय भुगतान देय होगा। विस्तृत जानकारी हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी से प्राप्त की जा सकती है। पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित होम स्टे संबंधी इकाईयों को पंजीकृत करने हेतु आवेदनों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु अशासकीय सदस्य नामित किए जा रहे है। जिसमें पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा देशी-विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति आतिथ्य से परिचित कराने, किफायती दरों पर आवास, भोजन उपलब्ध करवाने एवं नागरिकों को अपने आवास में उपलब्ध अतिरिक्त कक्षों से आय अर्जन एवं रोजगार सृजन करने के अवसर प्रदान किए जाएगें। होम स्टे संबंधी नीतियों में मध्यप्रदेश होम स्टे स्थापना (पंजीयन एवं नियमन), मध्यप्रदेश बेड, ब्रेकफास्ट स्थापना (पंजीयन एवं नियमन), मध्यप्रदेश फार्म स्टे स्थापना योजना शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ