शिवपुरी - खाद्य सुरक्षा लायसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन की संख्या में वृद्धि हेतु विशेष प्रयासों के अंतर्गत 10 मार्च को कोलारस एवं बदरवास में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
खाद्य एवं औषधि विभाग के उपसंचालक डाॅ.ए.एल.शर्मा ने जिले खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे लायसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही 11 मार्च को खनियांधाना, शिवपुरी 12 मार्च को बैराड, 13 मार्च को पोहरी में कैम्प आयोजित किए जाएगें।

0 टिप्पणियाँ