Music

BRACKING

Loading...

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी



शिवपुरी - जनपद पंचायत बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीण विकास के संबंध में आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

जनपद पंचायत बदरवास सीईओ श्री गगन वाजपेई द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर संबंधितों से 3 दिन में जवाब मांगा है और जवाब न देने की दशा में एक पक्षी कार्रवाई की जाएगी। जारी सूचना पत्रों में जनपद पंचायत बदरवास अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिजरौनी, सेसई, रिन्हाय, टामकी, लालपुर, मथना, श्रीपुरचक, बिनेका के सचिव एवं रोजगार सहायक शामिल है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ