महिला टीचर से दुष्कर्म:आरोपी ने पहले दोस्ती कर घर बुलाया, धमकी देकर वारदात का वीडियो बनाया, छह लाख रुपए भी ऐंठे
महिला टीचर से दुष्कर्म:आरोपी ने पहले दोस्ती कर घर बुलाया, धमकी देकर वारदात का वीडियो बनाया, छह लाख रुपए भी ऐंठे
भिंड निवासी 30 वर्षीय युवती पेशे से शिक्षिका है। वह मीरा नगर मुरार में रह रही है। बीते रोज वह थाने पहुंची। यहां शिकायत की कि दो वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती भिंड निवासी विशाल भदौरिया पुत्र सतेन्द्र सिंह भदौरिया से हुई। इसके बाद एक दिन विशाल ने उसे अपने घर बुलाया। वहां पर वह अकेला था। यहां धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं, उसका फोटो व वीडियो बना लिया। वारदात के बाद आरोपी ने उससे शादी का झांसा किया। फिर उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़ित ने बताया, इसके बाद वह ग्वालियर आ गई, तो आरोपी यहां भी आकर उसका शोषण करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे छह लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी भिंड भेज दी है।
मुरार थाना प्रभारी अजय पवार का कहना है कि पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल भिंड का होने के चलते केस डायरी भेज दी है।

0 टिप्पणियाँ