नगर पालिका जांजगीर (नैला) वार्ड क्रमांक 03 पार्षद की अगुवाई में लंबे समय से पानी की समस्या से निजात दिलाया
शुक्रवार, अप्रैल 09, 2021
जांजगीर-लंबे समय से पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल के प्रयास से उन्होंने तत्काल अपने निधि से तत्काल वार्ड नंबर 3 में नया तालाब पारा के पास बोर करने का बीड़ा उठाया और आज उन्होंने गंगा मैया को प्रार्थना करते हुए बोर का शुरुआत पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद श्रीमती सीमा राजू शर्मा,पार्षद विष्णु यादव,पार्षद संतोष गढ़वाल नगर पालिका के इंजीनियर नारायण आदित्य एवं वार्ड के महिला पुरुष उपस्थित थे।
बोर निर्माण होने से वार्डवासी का कहना है कि हमारे इस वार्ड में पानी की समस्या काफी सालों से थी। जो कि आज पार्षद श्रीमती सीमा राजू शर्मा की अगुवाई में पूरा हो गया हम उनका तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ