एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा। वैसे तो वित्तीय कामकाज से जुड़े कई बदलाव एक अप्रैल से होने वाले हैं। लेकिन अप्रैल महीने में छुट्टियां भी बहुत हैं। इसकी वजह से महीने के 30 दिन में से 15 दिन बैंकें बंद रेंगी। इसकी वजह इस महीने 6 रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों का सामान्य अवकाश रहेगा।
अगर अप्रैल में आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अभी से अलर्ट हो जाएं, क्योंकि सभी छुट्टियों को निकाल दें तो बैंक में करीब 15 दिन ही कामकाज हो पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि अप्रैल में किस-किस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, और किस वजह से छुट्टियां रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग से लेनदेन को रहें तैयार: हालांकि बैंक होलीडे के दौरान भी डिजिटल लेन-देन ग्राहक घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। सिर्फ नकद जमा, निकासी, चेक, ड्राफ्ट जमा करने के अलावा बाकी बहुत सारे काम आप अपने मोबाइल में मौजूद बैंक के ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
महीने के पहले सप्ताह में ही 3 छु्टि्टयां
अप्रैल में छुट्टी का आगाज पहले दिन से ही हो जाएगा। एक अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा, क्योंकि इस तारीख से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होती हैं क्लोजिंग होती है। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। 4 अप्रैल को रविवार है। इस तरह से शुरुआत के चार दिन में ही 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। केवल 3 अप्रैल यानी शनिवार को बैंक खुला रहेगा।
एक नजर में जानिए अप्रैल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 1 अप्रैल: अकाउंट क्लोजिंग
- 2 अप्रैल: गुड फ्राइडे
- 4 अप्रैल: रविवार अवकाश
- 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम जयंती
- 10 अप्रैल: महीने का दूसरा शनिवार
- 11 अप्रैल: रविवार अवकाश
- 13 अप्रैल: गुड़ी पड़वा
- 14 अप्रैल: डॉ. आंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल: रविवार अवकाश
- 21 अप्रैल: श्रीराम नवमी
- 24 अप्रैल: चौथा शनिवार
- 25 अप्रैल: रविवार अवकाश

0 टिप्पणियाँ