शिवपुरी - भावखेड़ी गांव के युवक ने एसपी ऑफिस शिवपुरी में शिकायत की है कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा हुआ है। दो साल पहले जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, सुहागरात पर पता चला कि वह महिला नहीं बल्कि किन्नर है। युवक पंखी जाटव ने उसी रात 12 बजे ससुर को फोन लगाकर विरोध जताया। अगले ही दिन चैक कराने अस्पताल भी लाए और महिला डॉक्टरों से जांच कराई। डॉक्टरों ने खुलासा किया कि आपकी पत्नी में महिला जैसे लक्षण नहीं है।
पंखी (23) पुत्र स्वर्गीय नैनू जाटव निवासी ग्राम भावखेड़ी ने एसपी ऑफिस में गुरुवार को शिकायती आवेदन देकर अपने ससुराल वाले और पत्नी मनीषा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्योंकि शादी के नाम पर खुद के साथ धोखा होने पर पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया था। अब ससुराल वाले मनीषा को अपने साथ रखने के लिए दबाव बना रहे हैं। ससुर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहे है।
इधर... पत्नी ने भी चार माह पहले महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई
बताया जा रहा है कि मनीषा ने भी अपने पति पंखी के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है। पति द्वारा अपने संग नहीं रखने संबंधी शिकायत की है। साथ ही भरण पोषण की भी मांग रखी है। अपने खिलाफ शिकायत होने पर पंखी ने गुरुवार को एसपी ऑफिस आकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि थर्ड जैंडर होने को लेकर जांच कराने का सिलसिला एक साल तक चलता रहा।
कुम्टुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी थी
थाने में लड़के की तरफ से पांच-छह महीने पहले शिकायत की थी। पत्नी पर जिस तरह के आरोप लगाए थे, उसके कोई प्रमाण मौजूद नहीं थे। इसलिए कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी थी। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है। बाद में हमारे यहां शिकायत लेकर फिर से कोई नहीं आया।
सुनील राजपूत, थाना प्रभारी, पुलिस थाना सिरसौद अनुविभाग शिवपुरी

0 टिप्पणियाँ