शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी करैरा श्री जी.डी शर्मा के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना सिहोर के अपराध मे फरार चल रहे आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना सिहोर के ग्राम नरौआ मे खेत मे अवैध रुप से अफीम के पौधे जप्त किये गये थे जिसपर से थाना पुलिस सिहोर ने एनडीपीएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया था, उक्त प्रकरण मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं दो आरोपी फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा 2000 रु. का इनाम रखा गया था। आज दिनांक 08.04.2021 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त प्रकरण मे फरार चल रहे एक आरोपी को कस्वा करैरा से पुलिस टीम की मदद से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिहोर उनि. राजाराम तिवारी, आर. अनिल पुरी, अरुण कुशवाह, सुशील जाट, शिवराज, एवं राजवीर की सराहनीय भूमिका रही ।
0 टिप्पणियाँ