श्रीहरीसिद्धि मंदिर, उज्जैन की ग्राम रायश्री एवं बड़ोदीसड़क स्थित भूमि की नीलामी 24 अप्रैल को, इन फीडरों पर आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
बुधवार, अप्रैल 07, 2021
शिवपुरी,
श्रीहरीसिद्धि मंदिर, उज्जैन की जिला शिवपुरी में ग्राम रायश्री स्थित माफी एवं ग्राम बडोदी सडक स्थित भूमि की नीलामी 22 अप्रैल को की जाएगी।
तहसीलदार शिवपुरी द्वारा पटवारी श्री गोविद श्रीवास्तव एवं पटवारी श्री रामवीर रावत को संबंधित भूमि की मौका जांच कर वस्तु स्थिति का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि श्रीहरीसिद्धि मंदिर, उज्जैन की जिला शिवपुरी में ग्राम रायश्री स्थित माफी भूमि सर्वे क्रमांक 81, 131, 132, 141, 143 एवं 152 कुल किता 06, कुल रकवा 10.670 हेक्टेयर एवं ग्राम बडोदी सडक स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 208, 225, 226 कुल किता 03, रकवा 8.800 हेक्टेयर स्थित है। उक्त भूमि की वार्षिक नीलामी की जाकर नीलामी से प्राप्त आय को मंदिर खाते में जमा किया जाना है।
शिवपुरी,
1/ डाकबंगला उपकेन्द्र के 11 के.व्ही.हाॅस्पीटल फीडर एवं 33 के.व्ही.भगोरा फीडर पर 08 अप्रैल को आवश्यक रख-रखाव के कार्य किए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
11 के.व्ही.हाॅस्पीटल फीडर के बंद रहने से प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अस्पताल चैराहा, हम्माल मोहल्ला, कस्टमगेट के आसपास का क्षेत्र, नबाव साहब रोड, हरिजन थाना क्षेत्र, सियाराम बाबा की कुटिया इत्यादि तथा 33 के.व्ही.भगोरा फीडर पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भगोरा, पाठखेडा, बांसखेडी एवं विलोकलां से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ