Music

BRACKING

Loading...

कोरोना संक्रमिताें के 31 शव, इनमें 13 भोपाल और 18 बाहर के; 5 सामान्य शवों का अंतिम संस्कार



 भोपाल के भदभदा विश्रामघाट पर पहली बार गुरुवार को रिकॉर्ड 36 शव अंतिम संस्कार के लिए लाए गए। इनमें कोरोना संक्रमितों के 31 शव थे। पांच शव सामान्य थे। कोरोना संक्रमितों के 31 शवों में 13 भोपाल और 18 शव बाहर के थे।

शव के अंतिम संस्कार के आरक्षित सभी स्थान फुल होने के कारण विश्राम घाट के अध्यक्ष अरुण चौधरी और सचिव ममतेश शर्मा ने दाह संस्कार के लिए नए अस्थाई वैकल्पिक स्थान के रूप में विद्युत शवदाह गृह के कैंपस का चयन किया। चौधरी के मुताबिक पिछले साल कोरोना के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 10 से 12 शव ही आए थे। इसके बाद 20 से 22 मार्च के बाद 12 से ज्यादा डेड बॉडीज लाई गई थीं। वहीं, गुरुवार को विश्राम घाट पर 31 कोरोना शव का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 5 शव सामान्य मौत के थे। इसके अलावा करीब 8 से 10 बॉडी को अस्पताल से आने पर देर रात होने से मना कर दिया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया जाएगा।

चौधरी ने कहा, जहां तक मुझे याद है कि विश्राम घाट के इतिहास में अब तक की यह एक दिन में अंतिम संस्कार की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले भोपाल गैस कांड के समय एक दिन में 24 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।


 इसके साथ ही अरुण चौधरी, मंतेश शर्मा ने समाजसेवी दीपक सिंह के साथ दाह संस्कार के लिए नए 30 चिता स्थलों के निर्माण के लिए भदभदा कैंपस में नई जगह का चयन किया। वहां कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार प्रारंभ करवा दिया गया, ताकि मृतक के परिजनों को समस्या का सामना न करना पड़े।शवाें को लेकर आए परिजनों को भदभदा विश्राम घाट में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ना होना पड़े इसलिए आगामी दो से तीन दिन में 30 नए चिता स्थलों का निर्माण भदभदा प्रबंधन करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ