Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना नियंत्रण की समीक्षा समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों से वीसी में सुझाव मांगे



 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यह संकट एवं परीक्षा की घड़ी है, पूरे धैर्य, संयम एवं आत्म-विश्वास से कार्य करें। जनता की सेवा में कोई कमी न छोड़ें। कोरोना के उपचार के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाएँ, इंजेक्शन एवं अन्य सभी व्यवस्थाएँ हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होम आइसोलेशन की पुख्ता व्यवस्था हो तथा जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो उन्हें ही अस्पताल में भर्ती किया जाए। उन्होने जनप्रतिनिधियों से वीसी में सुझाव भी मांगे।

11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेश में टीका उत्सव मनाया जाए, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज़ वेस्ट न हो और लक्षित समूह का कोई व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे।
लॉक डाउन के स्थान पर कोरोना कर्फ्यू
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन के स्थान पर कोरोना कर्फ्यू शब्द का प्रयोग किया जाए इससे लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
कोरोना के टेस्ट बढ़ाए जाएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कोरोना के टेस्ट बढ़ाए जाएँ। जल्दी जाँच हो जाने से समय पर उपचार हो जाता है तथा मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सकता है। जिलों में फीवर क्लीनिक्स की संख्या बढ़ाई जाये। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाये।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिये छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाये जाये। जिलों की स्थिति अनुसार बड़े कंटेनमेंट जोन भी बनाये जा सकते हैं।
कमाण्ड एंड कंट्रोल सेन्टर प्रभावी हों
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होम आइसोलेशन की मॉनीटरिंग के लिये हर जिले में कमाण्ड एंड कंट्रोल सेन्टर प्रभावी ढंग से काम करें। मरीज को दवाओं की किट चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही कम से कम दिन में दो बार उससे बात भी की जाये। समय-समय पर वीडियो कॉलिंग भी करें।
बिस्तरों की उपलब्धता प्रतिदिन बताई जावें
जिलों में जनता को बिस्तरों की उपलब्धता भी प्रतिदिन बताई जायें। सी.एम. हेल्पलाईन नम्बर 181 तथा डिस्ट्रिक्ट कमाण्ड एंड कंट्रोल सेन्टर नम्बर 1075 पर सम्पर्क करने पर उन्हें बिस्तरों की उपलब्धता तथा अन्य जानकारी दी जाये। सार्थक पोर्टल पर भी यह जानकारी अंकित की जाये। सार्थक पोर्टल पर 184 निजी अस्पतालों की पैकेज रेट भी अपलोड किये जाये।
एनआईसी श्योपुर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की वीसी के दौरान एनआईसी श्योपुर में कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री पवार नवजीवन विजय, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता, सीएमएचओ डॉ बीएल यादव, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय, होमगार्ड के कमाडेन्ट श्री कुलदीप मलिक एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जाट ने मुख्यमंत्री जी को श्योपुर जिले की स्थिति से अवगत कराया
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान श्योपुर जिले की स्थिति की जानकारी ली। तब एनआईसी श्योपुर में उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सरेन्द्र जाट ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि श्योपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरो की कमी है। साथ ही अन्य सीएससी/पीएससी पर भी डॉक्टर कम है। श्योपुर जिले में रिक्त चिकित्सकों की पूर्ति करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार अस्पतालों में आने वाले मरीजो की सुविधा के लिए सिटीस्कैन मशीन की आवश्यकता है।   
एनआईसी श्योपुर में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना और देखा
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीसी के दौरान दिये गये निर्देशों को एनआईसी श्योपुर में कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री पवार नवजीवन विजय, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता, सीएमएचओ डॉ बीएल यादव, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय, होमगार्ड के कमाडेन्ट श्री कुलदीप मलिक एवं अन्य विभागीय अधिकारियो ने देखा और सुना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ