चैत नवरात्रि के पावन पर्व पर शासन के नियमों का(कोरोना) पालन करते हुए श्रद्धा,भक्ति-भाव से सिद्ध दाऊ बाबा मंदिर में चैत नवरात्रि के पर्व पर विश्व के कल्याण हेतु मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई है। आचार्य पंडित उमेश कुमार दुबे,
यजमान के रूप में परदेसी लाल केंवट उनकी धर्मपत्नी तिरिथ बाई यजमान के रूप में पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया। चैत नवरात्रि के इस पावन पर्व पर नव वर्ष का स्वागत करते हुए सिद्ध दाऊ बाबा व माता की आराधना(पूजा) का संकल्प लिया गया। मंदिर में लोगों के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई। प्रतिदिन सुबह- शाम पूजा आरती व पठन किया जा रहा है।जोत रक्षक का कार्य रामधन धीवर व गजाराम धीवर कर रहे हैं।
मंदिर के संचालक नरेंद्र यादव, फिरत सिंह सिदार, मसत राम धीवर, राधे केशरवानी, धनेश पटेल,धनाऊ धीवर ने बताया कि मंदिरों में शासन की कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन करने जाना प्रतिबंधित है केवल मंदिर के पुजारी है पूजा पाठ कर रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ