Music

BRACKING

Loading...

कमलनाथ पर FIR कराने के लिए भाजपा एकजुट:

 कमलनाथ पर भाजपा ने चारों तरफ से हमला बोल दिया है। हर शहर में भाजपा ने पूर्व सीएम पर FIR के लिए आवेदन दिया है। इसी के चलते रविवार शाम ग्वालियर में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर कमलनाथ पर आईटी एक्ट व राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है, कोरोना को 'इंडियन कोरोना' कहकर और मौतों की झूठी जानकारी देकर आपदा के दौर में लोगों को उकसाने का प्रयास किया है।

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी दल के कुछ सदस्यों के साथ SP ऑफिस स्थित क्राइम ब्रांच थाना पहुंचे। यहां DSP क्राइम विजय सिंह भदौरिया से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। आवेदन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया, इस समय देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोशल मीडिया पर भय और भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं, जबकि इस समय कोरोना और उस पर भय और भ्रम पैदा करने वाली पोस्ट करना प्रतिबंधित हैं। उन पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

प्रदेश की छवि खराब कर रहे

कोरोना चीन से फैला है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसे सोशल मीडिया पर इंडियन कोरोना कह कर प्रचारित कर रहे हैं। साथ ही, कार्यकर्ताओं को इस संबंध में उकसा रहे हैं। यह प्रदेश की छवि खराब करता है। यह राष्ट्रद्रोह कहलाता है।

मौतों पर राजनीति कर रहे हैं

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आवेदन में लिखा है, हाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना काल में मौतों पर भी झूठी संख्या बताकर प्रदेश में भय और भ्रम का वातावरण बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ