Music

BRACKING

Loading...

MP में 8417 नए केस, 74 मौतें:कोरोना संक्रमित 7 लाख के पार; 4 लाख पॉजिटिव सिर्फ 42 दिन में, 2,689 मौतें भी

राहत- एक माह में पहली बार सबसे कम केस, पॉजिटिविटी रेट 13% से नीचे आया

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 8,419 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। यह पिछले एक महीने में सबसे कम संख्या है। 12 अप्रैल को 8,998 केस मिले थे। इसके बाद हर दिन आंकड़ा बढ़ता गया, लेकिन पिछले चार दिन से कोरोना के केस कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 13% से नीचे आ गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कुल संक्रमित 7 लाख 8 हजार 621 हो गए हैं। इसमें से 4 लाख मरीज पिछले 42 दिन में मिले हैं, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख पहुंचने में 1 साल से ज्यादा का समय लगा। इससे कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 74 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 6,753 पहुंंच गया है। कोरोना से मई के 12 दिनों में 951 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 12 मई को यह 13% से नीचे आ गया है, जो 11 मई को 14% दर्ज किया गया था। मई के शुरुआत में 25% तक पहुंच गया था।
प्रदेश में एक्टिव केस 1,08,116 हुए
मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1,08,116 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1577 , भोपाल में 1196 , ग्वालियर में 548 और जबलपुर में 470 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा इंदौर में 9 मौतें हुईं। ग्वालियर में 8,भोपाल व जबलपुर में 5-5 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार
केस दिन मौतें
1 लाख 182 1901
1 लाख से 2 लाख 69 1308
2 लाख से 3 लाख 126 805
3 लाख से 4 लाख 16 583
4 लाख से 5 लाख 7 526
5 लाख से 6 लाख 8 772
6 लाख से 7 लाख 10 848
महानगरों की स्थिति
जिला नए केस मौतें एक्टिव केस
इंदौर 1577 9 18067
भोपाल 1196 5 15262
ग्वालिर 548 8 9562
जबलपुर 470 5 5078खबरें और भी हैं...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ