Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी के फतेहपुर क्षैत्र से 10 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियो को पुलिस ने दबोचा




शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने शिवपुरी के फतेहपुर क्षैत्र से दो आरोपीयों को 100 ग्राम स्मैक कीमती करीब 1000000 रु. के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 09.06.2021 को थाना प्रभारी कोतबाली निरी. बादाम सिंह यादव को जरिये मुकबिर के सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति मोटर सायकल से फतेहपुर रोड़ फ्रुट मंडी के पास स्मैक बेचने के लिये आये है । उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली व्दारा मुखबिर की सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया । एसडीओपी शिवपुरी श्री दीपक तोमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस टीम के मुखबिर व्दारा बताये स्थान पर रबाना हुये, मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर व्दारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति मोटर सायकल RJ-28-SF-8503 पर दिखे जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम की सहायता से पकड़ा, पुलिस व्दारा तलासी लिये जाने पर दोनो व्यक्तियों के पास से 50-50 ग्राम स्मैक कीमती करीब 1000000 रु. की बरामद हुई, स्मैक एवं मोटर सायकल को बिधिबत जप्त कर दोंनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई । कोतवाली पुलिस व्दारा पूछताछ के लिये दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है ।


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अमित चतुर्वेदी, उनि. दिनेश नरवरिया, का.वा. उनि. रामचंद शर्मा आर. नरेश यादव, भूपेन्द्र यादव, शरद यादव, तथा एडी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ