ग्वालियर - राज्यसभा सांसद और BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष विमान से गुरुवार सुबह ग्वालियर पहुंचे और भिंड के लिए रवाना हो गए। यहां मेहगांव में RSS और BJP के नेताओं को घर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद शाम 4 बजे वापस सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां उनके कुछ करीबियों ने उनसे मुलाकात की है। यह मुलाकात औपचारिक मुलाकात नहीं थी। यहां कुछ करीबियों ने शिकायत भी की है कि कुछ जगह उन्हें अनदेखा किया गया है। चाहें वह कोरोना काल में जीवन रक्षक दवा हो या कोई महत्वपूर्ण बैठक। हाल ही में सिंधिया का कुछ कांग्रेसियों ने विरोध भी किया था। इसलिए शहर मेें सिंधिया के महल से लेकर उनके निकलने के रूट पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट के बाहर सिंधिया ने मुरैना में बुधवार रात वन विभाग की SDO पर हमले पर कहा कि बार-बार SDO पर हमले हो रहे हैं। अवैध उत्खनन सहन नहीं होगा। हमेशा अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद था और रहेगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बात कर कड़े एक्शन के लिए कहूंगा। इसके अलावा हाल ही में प्रदेश में CM बदलने की अफवाह पर कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। यह बदलने की चर्चा कहां से चली, यह नहीं पता।
राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा हुई है। दूसरी लहर में अच्छा काम किया है। मैं भी अंचल के जिलों को पांच-पांच एम्बुलेंस दे रहा हूं लेकिन इसमें राजनीति नहीं हो।

0 टिप्पणियाँ