Music

BRACKING

Loading...

अभियान अन्तर्गत कोविड -19 अनुकूल व्यवहार और मास्टर ट्रेनर के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजन आज होगा

 


भोपाल राज्य शासन द्वारा महाविधालय, तकनीकी कालेज के युवाओं को कोरोना से लड़ने के लिए समाज में जनजागरुकत और सहभागिता बढ़ाने के लिए  "युवा शक्ति - कोरोना मुक्ति” अभियान अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय विश्वविद्यलाय / महाविद्यलाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माध्यम से कोविड – अनुकूल व्यवहार के पालन में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

  मास्टर ट्रेनर की राज्य स्तरीय टी.ओ.टी. एन.आई.सी. के माध्यम से 12 जून को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जा रही है । उक्त टी.ओ.टी. में अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के नामांकित प्राध्यापकों की उपस्थित रहेंगे।
    शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान अन्तर्गत कोविङ -19 टीकाकरण एवं अनुकूल व्यवहार राज्य स्तरीय टी.ओ.टी. की विशेष कार्यशाला में स्वागत भाषण 11:00 बजे से 11:05 बजे तक मिशन संचालक, एन.एच.एम.,  11:05 बजे से 11:10 बजे तक अध्यक्ष की उद्बोधन अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, 11:10 बजे से 11:15 बजे तक उद्बोधन प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग, 11:15 बजे से 11:20 बजे तक उदबोधन सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, 11:20 बजे से 12:05 बजे तक कोविड -19 टीकाकरण प्रशिक्षण राज्य टीकाकरण अधिकारी, 12:05 बजे से 12:35 बजे तक कोविड -19 अनुकूल व्यवहार प्रशिक्षण डॉ . वंदना भाटिया, युनिसेफ, 12:35 बजे से 12:50 बजे तक आपसी चर्चा समस्त प्रतिभागी, 12:50 बजे से 01:00 बजे तक समापन संबोधन मिशन संचालक, एन.एच.एम. ‌के  द्वारा होगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षण का दायित्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य  मिशन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ