भोपाल फैमिली हेल्थ इंडिया, एम्बेड परियोजना के द्वारा शुक्रवार को मलेरिया माह के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखलेश दुबे के मार्गदर्शन में डेंगू, मलेरिया उन्मूलन हेतु व्यक्तिगत स्तर पर आशा कार्यकर्ता को तकनीकी माध्यम से ई-मॉड्यूल के द्वारा प्रशिक्षण दिया।
जिसके अंतर्गत मलेरिया क्या है, लक्षण,मच्छर की उत्पत्ति, भारत मे प्रचलित वाहक जनित रोगों के बारे में सिखाया, साथ ही एम्बेड बीसीसीएफ के द्वारा 121 घरों में लार्वा सर्वे किया जिसमे 4 घरों में लार्वा मिला। सर्वे के दौरान समुदाय के लोगों को पोस्टर फ्लेक्स के माध्यम से जन - जागरूकता गतिविधियां की गई।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बच्चों को पूरी आस्थीन के कपड़े पहनायें एवं घर में सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करें। शाम के समय घरों के आस-पास नीम की पत्तियों का धुआं भी कर सकते हैं। श्री दुबे ने कहा कि अगर घर में किसी को बुखार आ रहा है तो उसकी जाँच तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर करायें।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के लार्वा के लिए टीमों का दल नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा घरों का सर्वे कर किया गया और घरों में लार्वा पाया गया। अलग अलग जगहों पर हजार से अधिक अधिक बर्तनों में लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें केवल बर्तनों में लार्वा पाया गया। डेंगू के लार्वा को टेमोफॉस डाल कर नष्ट किया गया।

0 टिप्पणियाँ