Music

BRACKING

Loading...

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

 



बिर्रा/जांजगीर-चांपा :- इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से बिर्रा समेत आस पास के लोग काफी परेशान हैं। विभाग पूरे गर्मी भर मेंटेनेंस का हवाला देकर घंटो बिजली बंद रखती थी। मगर हल्की बारिश में भी बिजली चली जा रही है।

अंचल में बिजली कटौती आम हो गई है,कभी भी कोई भी समय विद्युत अवरोध हो जाता है। क्षेत्र में दिनभर में कई बार बिजली काटी जा रही है। इससे उपभोक्ता भी परेशान हैं। 

भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल है ऐसे में बगैर पंखा, कूलर व एसी के 5 मिनट भी कमरे में रहना मुश्किल काम हो रहा है। कोविड-19 के कारण भी लोगों को पूरा समय घरों में ही बिताना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली कटौती से लोग काफी खफा है और व़िद्युत विभाग को कोस रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 दिन पहले होगी बेमौसम बारिश के बाद से बिजली कटौती का सिलसिला चल पड़ा है। कभी भी कोई भी समय बिजली काट दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ