बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखो एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसमे डाक्टर, नर्स, शिक्षक, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, कर्मचारी, अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं जो कि अत्यन्त सराहनीय है, दूसरी तरफ इस कोरोना संकट में देश सेवा करते करते हम सभी के बीच से कई कार्मिक साथी स्वर्ग सिधार गए है जो कि अत्यन्त दुखद है।
2 लाख NPS कर्मचारियों ने अपने अपने घर पर रह कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिनाक *1 जून 2021 को ठीक रात के आठ बजे एक दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित किये।*
श्रद्धांजलि अर्पित राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी,माखन राठौर,विकेश केसरवानी,उमेश कुमार दुबे धनेश्वर देवांगन,विनोद राठौर नवधा चंद्रा,उत्तम साहू , उमेश तेम्बूलकर,गोपाल जायसवाल,धरम दास मानिकपुरी,शिवकुमार पटेल,जोगेंद्र वस्त्रकार,रामलाल डडसेना,श्रीमती सुमन डडसेना,शरद चतुर्वेदी,छबि लाल कौशिक,रामनारायण,तीरथ राम,जितेंद्र रत्नाकर ,कल्पना चौहान,मनीषा सिसोदिया,दिलीप पांडे,अनिल राठौर,वीरेंद्र कुमार दुबे, धनीराम पटेल,संजय यादव,भुवन ने की।

0 टिप्पणियाँ