Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा थाना खनियााधना क्षेत्र में हुई चार लूट की घटनाओं के सभी आरोपी किए गिरफ्तार




 


थाना खनियाधाना में दिनांक 26.-27.06.21 की रात में चार अलग-अलग स्थानों से 4 लूट के अपराध के संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया द्वारा एक ही रात में हुई उक्त चारों लूट की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए उनको ट्रेस कर शीघ्र निकाल हेतु आदेशित किया गया। जिस पर से एसडीओपी पिछोर श्री देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किए गए, दिनांक 01.06.21 को थाना प्रभारी खनियाधाना निरीक्षक आलोक सिंह भदोरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, उक्त घटनाओं के आरोपी कहीं दूसरी जगह जाने की फिराक में हैं, सूचना पर से थाने के पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीमें गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थानों पर रवाना की गई, पुलिस टीमों द्वारा उक्त स्थानों की घेराबंदी कर 4 लोगों को पकड़ा, जिन्हें अपने ग्राम मोेहारी खुर्द, राजापुर एवं चचैरा थाना बामोरकला के निवासी होना बताया, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने दिनांक 26-27.05.21 की रात को खिरकिट रोड, ग्राम नोहरा की पुलिया, छिराई- रिछाई रेज के पास, हनुमान खेड़ा राजापुर से सभी ने मिलकर उक्त लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया, बाद पुलिस टीमों द्वारा लूटे गए कुल मश्रुका कीमत 1,73,000 रुपए के सभी छः मोबाइल, दो मोटरसाइकिल एवं नगदी 4250 रुपए बरामद की गई।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खनियाधाना निरीक्षक आलोक सिंह भदोरिया, उनि केपी शर्मा, उनि उपेंद्र दुबे, कार्यवाह उनि रामवरन सिंह तोमर, सउनि जगदीश पाराशर, साकिर अली , आरक्षक अरुण, बनवारी, हरिकृष्ण, लालसिंह, धर्मेंद्र ,जयवीर, रंजोर सिंह , हरिओम एवं महिला आरक्षक गोलाबाई तथा रानी तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ