Music

BRACKING

Loading...

बम्हनीडीह विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हिरेन्द्र बेहार "पढहु तुहर दुवार" के अंतर्गत सीजी पोर्टल के नायक बने*

 


बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-

अभ्यास पुस्तिका का सदुपयोग करने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड में कार्यरत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हिरेन्द्र कुमार बेहार विगत 26 वर्षों से इस पद पर कार्यरत हैं विभिन्न जिलों के विकास खंडों (कुनकुरी,पुसौर, बरमकेला) आदि में कार्य करते हुए उन्होंने बहुत सारे नवीन प्रयासों को अपने विद्यालय एवं विद्यार्थियों हेतु हितकर बनाने का प्रयास किया है वर्तमान में अपने विकासखंड के अंतर्गत नवीन योजनाओं को साकार रूप में देने में प्रयासरत हैं इन्होंने अपने कार्यों को सफलतापूर्वक करने के साथ स्वयं एक मोटीवेटर के रूप में अपने अधीनस्थ सभी शिक्षकों को हमेशा प्रोत्साहित करते अधिक से अधिक मोटिवेट करके नए नए कार्यों को जुड़ने और उन्हें सफल बनाने में इनकी हमेशा से एक महती भूमिका रही है।

   वर्तमान में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के द्वारा अभ्यास पुस्तिका का सदुपयोग शिक्षकों को प्रोत्साहित करना अधिकतर स्कूलों के मोहल्ला कक्षाओं में प्रिंटरिच वातावरण का निर्माण ग्रामीण परिवेश में दीवारों पर पठान योग्य सामग्री समय-समय पर बच्चों के अध्यापन के लिए ऑनलाइन क्लास ऑफलाइन क्लास सहायक शिक्षक सामग्री का निर्माण ग्रीष्म काल हेतु प्रोजेक्ट कार्य आमाराइट प्रयोजन का कार्य नौनिहालों को घर पर माताओं की सहायता से अंगना में शिक्षा फिट इंडिया आदि अनेक कार्यो में शिक्षकों पालकों व बच्चों को मोटिवेट करते रहते हैं।

    विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बेहार जी ने बताया कि समस्त संकुल प्रभारी शैक्षिक समन्वयक पीएलसी प्रभारी व शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ मैं इस उपलब्धि को अपने विकासखंड के शैक्षिक समन्वयक शरद चतुर्वेदी धरम दास मानिकपुरी व उमेश कुमार दुबे पीएलसी प्रभारी सेमरिया जिन्होंने विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रकार का आयोजन किये जिसमें समय-समय पर नए कार्यों में विद्यार्थियों को समाहित किया गया साथ ही शिक्षकों को अभी प्रेरित करने का कार्य किया गया जिनके द्वारा प्रथम समीक्षा/सह-प्रशिक्षण बैठक व प्रश्नोत्तरी मंच का आयोजन किया गया जो पढ़हु तुहर दुवार के अंतर्गत सीजी पोर्टल में अनेकों बार प्रथम स्थान प्राप्त किया की सक्रिय भागीदारी से सीजी पोर्टल में मुझे नायक के रूप में गौरवान्वित किया है।

       पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश दुबे ने कहा कि नेतृत्व कर्ता के तौर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बेहार जी में एक खास कला है जो सामान्य व्यक्तित्व के अंदर नहीं होती बेहार जी में एक सफल नेतृत्व करने का गुण कर्तव्य निष्ठा अनुशासन का भंडार है जिसके कारण ही आज ब्लॉक ही नहीं पूरे जिले व राज्य के दिलों पर राज कर रहे हैं और जिसका व्यक्तित्व हर कोई स्वीकारता है।

       राज्य के नायक बनने पर द्वय विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्रधर दीवान, के के बंजारे,एबीओ हिमांशु मिश्रा, प्र.प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,बीआरपी शशिबाला सिंह, परमेश्वर राठौर माखन राठौर शैलेश दुबे,आशुतोष गौराहा राम शंकर पांडे पंचराम तंबोली अरूण,लखन कश्यप, राजेश, पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे के द्वारा सीजी पोर्टल पर"हमारे नायक"बनने पर अनंत शुभकामनाएं प्रेषित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ