Music

BRACKING

Loading...

महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने आगे आईं समूह की महिलाएं



  शिवपुरी,  महिला सशक्तिकरण वर्तमान में एक प्रमुख मुद्दा है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं आगे आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। कोविड महामारी के दौरान भी महिलाओं ने  मास्क बनाकर और मास्क वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अब टीकाकरण में भी नारी शक्ति आगे आयी है।

जिले में संचालित स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों को टीकाकरण अभियान से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं स्वयं वैक्सीन लगवा रही हैं और अपने परिवार, आसपास और गांव की महिलाओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

इसके लिए पूरी योजना बनाकर विकासखंडों में ग्रामवार कैम्प लगाए जा रहे हैं। महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया गया है। प्रारंभ में 8 विकासखंड के 150 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया गया। जिनके द्वारा ग्राम स्तरीय 2000 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गये। ग्राम स्तरीय ट्रेनर द्वारा 9804 समूहों की 98494 महिलाओं को जोड़ा गया है। इनके समन्वित प्रयासों से ग्राम कोटा, मुडेरी, ठर्रा,  खैराघाट, बिजरौनी, बारई, खरेह, खतौरा, करारखेड़ा, खोड़, भौंती, सिरसौद, परीक्षा और ग्वालीपुरा में कैम्प लगाए गए हैं। कैम्प में समूह की महिलाएं टीका लगवा रहीं हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ