इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती लीना कोसम, श्री चैलेश्वर चन्द्राकर, श्री रवि परसराम भारद्वाज, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, शत्रुहन दास महंत, घासी राम चैहान, नवल सिंह ठाकुर, संगीता सोनी ने हरियालरी प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव ने बताया कि निःशुल्क पौधे प्राप्त करने हेतु परिसर रक्षक चाम्पा दिनेश सिंह राजपूत, - 9617079122, सुभाष सिंह कंवर -. 9589321317 एवं वनरक्षक संदीप कुमार तिवारी- 8878693371 पर संपर्क किया जा सकता है। कोई भी नागरीक अपना नाम एवं पता नोट करवाकर पौधे प्राप्त कर सकते है। पौधै पहुंचाने के लिये वन विभाग द्वारा वाहन की व्यवस्था गई है।
नागरिकों द्वारा बताये गये पते पर प्रति परिवार 10 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जायेंगे। 10 से अधिक पौधों की मांग होने पर वनमण्डल कार्यालय जांजगीर-चांपा तहसील रोड जगदल्ला में संपर्क कर अनुमति ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त वन विभाग के सक्ती, बलौदा, हरेठी, अकलतरा, छितापण्डरिया के नर्सरी से भी नीम, अर्जुन (कहुआ) करंज, आंवला, अमरूद एवं जामुन आदि निःशुल्क पौधे प्राप्त किये जा सकते है। उपवनमण्डलाधिकारी श्री संचित शर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा, अशोक मिश्रा से भी संपर्क किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ