Music

BRACKING

Loading...

ज़िला पंचायत सीईओ ने खोड़, ढला एवं शहरी क्षेत्र में पिंक वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा

 


वैक्सीन लगवाने लोगों में दिखा उत्साह

शिवपुरी,  कोरोना हारेगा देश जीतेगा यह स्लोगन सही होता दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने अपने अमले के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनो को वैक्सीनेशन अभियान से जोडा है एवं वैक्सीन को लेकर जनमानस में जो भ्रम था उसको तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि वैक्सीन लगवाने लोगों की लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई हैं। लोग वैक्सीन लगवाने अपनी बारी का इन्तजार करते नजर आ रहे हैं।

जिला पंचायत सीईओ एचपीवर्मा ने बुधवार को पिछोर क्षेत्र के खोड़,ढ़ला एवं पिंक वैक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण किया। सभी केन्द्रो पर लोग लाईन मे लगकर अपनी बारी का इन्तजार करते नजर आए पिंक बूथ फुटेरा को महिला शक्ती संगठन ने गोद ले लिया था। इससे महिलाओ मे टीकाकरण लगवाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। केंद्र पर टीका लगवाने के पश्चात जिला सी ई ओ द्वारा कई लोगो से बात की जिस पर लोगो ने शासन की टीकाकरण की पहल का स्वागत किया। इस मौके पर शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकरी के अलावा सी ई ओ जनपद पुष्पेंद्र व्यास,सी एम ओ नगर परिषद राघवेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ