Music

BRACKING

Loading...

वन विभाग (Forest) के NPS कर्मचारियों ने NOPRUF के ट्विटर अभियान का किया समर्थन*

 


बिर्रा/जांजगीर चांपा:-

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री  बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देश पर जिला जांजगीर चाम्पा NOPRUF पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी  के नेतृत्व में चाम्पा के वन मंडल अधिकारी कार्यालय में पदस्थ NPS कर्मचारियों से मुलाकात करके NOPRUF के राष्ट्रीय ट्विटर अभियान में शामिल होने की अपील की।

वन विभाग (Forest) के NPS कर्मचारी सुशील चन्द्रा, लाला राम टेकाम, मुकेश कंवर, सुरेश चंद्रा, सुनीता पांडेय, साधना मार्शल, बिलासपुर वन विभाग से अशोक कुमार मेहता, अन्नपूर्णा सूर्यवंशी ने NOPRUF के ट्विटर अभियान का समर्थन किया, तथा NOPRUF के साथ मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष करने की प्रतिबद्धता ब्यक्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय IT सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी,NOPRUF जिला जांजगीर चाम्पा के पदाधिकारी  शिव कुमार पटेल, नवधा चंद्रा, उत्तम साहू, संतोष देवांगन, नारायण चंद्रा, वन मण्डल कार्यालय चाम्पा के NPS कर्मचारी सुशील चन्द्रा, लाला राम टेकाम, मुकेश कंवर, सुरेश चंद्रा, सुनीता पांडेय, साधना मार्शल, बिलासपुर वन विभाग से अशोक कुमार मेहता, अन्नपूर्णा सूर्यवंशी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ