Music

BRACKING

Loading...

भोपाल में धोखेबाज पत्नी:सास के जेवरात और ससुर की पिस्टल लेकर प्रेमी के साथ भागी 4 साल की बच्ची की मां, चोरी के बाद मुंबई में रहने लगी; दोनों पकड़ाए

 


भोपाल में एमपी नगर थाना पुलिस ने महिला और युवक को मुंबई से पकड़ा है। महिला अपनी चार साल की बच्ची को छोड़कर एक महीने पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। घर से वह सास के सोने-चांदी के जेवरात और ससुर की पिस्टल भी चुरा ले गई थी। इधर, परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। महिला के पकड़े जाने के बाद पूरा राज सामने आ गया। पुलिस ने गहने और पिस्टल भी जब्त की है।

29 मई को शिवाजी नगर के रहने वाले नरेश पाल सिंह ने थाने में पिस्टल और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में घटना में घर में मौजूद नौकरों पर शंका जताई जा रही थी।

घटना के कुछ दिनों बाद नरेश पाल सिंह के बेटे रणबीर सिंह की पत्नी पूर्वा (29) लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी परिवार वालों ने थाने पर दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने टीम गठित की। टीम ने पूर्वा को तलाश कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अनिल पाठक (26) पिता देवेंद्र पाठक निवासी शाहपुरा से प्रेम करती है। अनिल मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद दोनों घूमने के लिए मुंबई गए। पूछताछ में पूर्वा ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते हैं।

नौकरों पर जता रहे थे शक

पुलिस और परिवार वाले घर में मौजूद नौकरों पर शक जाहिर कर रहे थे। घटना के बाद लापता हो जाने से पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस ने पूर्वा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की। उसकी लोकेशन मुंबई में नाला सोपारा के पास मिली। यहां वह अनिल के साथ रह रही थी। दोनों साथ रहना चाह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 312 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, दो मोबाइल, नकदी 5500 रुपए और जेवरात बरामद किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ