Music

BRACKING

Loading...

दहशत फैलाने वाले पानी की टंकी में छुपे मिले:दो साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा, पुलिस ने टंकी से निकाला तो छत से छलांग लगाकर की भागने की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार

 


ग्वालियर में दो साल पहले सरेराह युवक को गोली मारकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश घर की छत पर पानी की टंकी में छुपे मिले हैं। जब वहां भी पुलिस पहुंच गई तो बदमाशों से छत से कूदकर भागने का प्रयास किया। पर पुलिस टीम अलर्ट थी और दो साल से चकमा दे रहे दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह कामयाबी पुरानी छावनी थाना पुलिस को मिली है। घटना रूद्रपुरा में हुई थी। दोनों बदमाशों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

पुरानी छावनी थाना पुलिस को एक दिन पहले सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2019 से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाश नवीन और नीतेश कुशवाह अपने घर के आसपास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही SI अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक ओकेश, विष्णु, मदन मोहन, रवि को दबिश के लिए पहुंचाया गया। पुलिस को पता था दोनों बदमाश बेहद शातिर हैं। इसलिए पुलिस जवानों ने पहले घर के चारों तरफ से घेर लिया। जिससे बदमाश भाग न सकें। जिस समय पुलिस आरोपियों के घर पर पहुंची नवीन व नीतेश खाना खा रहे थे। दरवाजे पर पुलिस को देखते ही वह छत पर पहुंचे और पानी के टैंक में छुप गए। पर पुलिस ने उनका वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस ने पानी के टैंक से बाहर निकाला तो दोनों बदमाशों ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

  • डबरा टेकनपुर निवासी गांधी कुशवाह ने शिकायत की थी कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर शहर आया था। उसे रास्ते में नीतेश और नवीन ने घेरकर गोली मारी थी। किस्मत से गोली लगने के बाद वह बच गया था। प इस मामले में पुलिस ने साल 2019 में मामला दर्ज कर पड़ताल की तो दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस मामले की जांच की तो पता चला कि जिस गांधी कुशवाह को नवीन व नीतेश ने गोली मारी थी, उस पर उनके पिता की हत्या का आरोप है। अभी फरियादी गांधी कुशवाह उनके पिता की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ