थाना प्रभारी फिजीकल उनि. कृपाल सिंह राठौर को मुखबिर द्वारा थाना क्षेत्र में जुआ संचालित होने की सूचना मिली, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान राजेश्वरी विल्डिंग मटेरियल शिवपुरी दुकान पर पहुंचकर पाया कि कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी मौके से 8 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 304180 रू की नगदी एवं एक 52 पत्ते की ताश की गड्डी जप्त कर उनके विरुद्ध थाना फिजीकल पर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादामसिंह यादव, थाना प्रभारी फिजीकल उनि. कृपाल सिंह राठौर, उनि. सुमित शर्मा, उनि. विनोद यादव, प्रआर. संतोष यादव, आर. नरेश यादव, भूपेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र रावत, मुकेश परमार, दीपक जाटव, आर.चा. रामदीप पराशर, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ