Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस ने 315 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खनियाधाना द्वारा अवैध 315 क्वार्टर देशी शराब कीमती करीब 26000रु के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


थाना प्रभारी खनियाधाना तिमेश छारी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कफार मे एक व्‍यक्ति अपने ढावे पर अवैध शराब रखकर बेच रहा है, उक्‍त सूचना पर से थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्‍थान पर रबाना किया, पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दी,  दबिश के दौरान मुखबिर के बताए ढावे पर ढावा संचालक आरोपी से अबैध शराब के संबंध मे पूछताछ कर ढाबे मे रखे 315 क्वार्टर देशी शराब कीमती करीब 26000 रु. विधिवत जप्‍त की गई, बाद आरोपी को थाने लाकर उसके बिरूद्ध आबकारी एक्‍ट की धारा 34(2)  के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ