Music

BRACKING

Loading...

नेशनल लोक अदालत आयोजित

 



शिवपुरी, / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गत दिवस नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय शिवपुरी में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री विनोद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण न्यायालय प्रांगण बैंक, विद्युत, नगर पालिका के प्री लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु अलग-अलग स्टॉल लगाए गए।

नेशनल लोक अदालत में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोविड टेस्ट का स्टॉल अलग से स्थापित किया गया जहां संदिग्ध लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा सुनिश्चित की गई। पक्षकारों को असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर तीन पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया जहां पैरालीगल वालेंटियर द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। इसी के साथ-साथ कई परिवारों का पुनर्मिलन भी लोक अदालत के माध्यम से हुआ, जिसमें घरेलू हिंसा, तलाक इत्यादि के मामलों में राजीनामा द्वारा पति-पत्नी के बीच सुलह कराई गई और प्रतीकात्मक रूप से न्याय वृक्ष के रूप में फलदार पौधे वितरित किए गए। जिसमें अमरूद, आंवला, जामुन, शीशम एवं करन के पौधे पक्षकारों को कोविड-19 टेस्ट कराने के उपरांत ही प्रदान किए गए।

नेशनल लोक अदालत में प्राप्त 880 आपराधिक मामलों में 270 प्रकरणों का निराकरण कर 5 लाख 38 हजार 50 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 815 लोगों को लाभ दिया गया। अधिनियम 138 के 912 प्रकरणों में 122 प्रकरणो का निराकरण कर 2 करोड 27 लाख 73 हजार 202 रूपए की सेटलमेंट राशि वसूली की कार्यवाही की गई। एमएसीटी के 405 प्रकरणों में 66 प्रकरणों का निराकरण कर 1 करोड 51 लाख 46 हजार रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 253 लोगों को लाभ दिया गया। 2821 विद्युत प्रकरण में 150 प्रकरणों का निराकरण कर 30 लाख 44 हजार 244 रूपए की सेटलमेंट राशि बसूलकर 171 लोगों को लाभ दिया गया। 246 वैवाहिक प्रकरणों में 67 प्रकरणों का निराकरण कर 144 लोगों का लाभ दिया गया। सिविल के 345 प्रकरणों में 55 प्रकरणों का निराकरण कर 8 लाख 41 हजार 979 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा प्री लिटिगेशन के 7368 प्रकरणों में 713 प्रकरणों का निराकरण कर 77 लाख 61 हजार 343 रूपए की सेटलमेंट राशि की वसूली करके 877 लोगों को लाभ दिया गया।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ