Music

BRACKING

Loading...

रेडी टू ईट फूड प्रदाय करने हेतु समूहों की तुलनात्मक विवरण,अनंतिम वरियता सूची सेक्टरवार तैयार,

 


दावा-आपत्ति 06 अगस्त तक आमंत्रित,

     जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2021/ जिले की बाल विकास परियोजना सक्ती के अंतर्गत सेक्टर सक्ती शहरी और बम्हनीडीह परियोजना के सेक्टर झरना, सरहर, बम्हनीडीह हेतु रेडी टू ईट फूड प्रदाय करने हेतु महिला स्व सहायता समूहों से प्रस्ताव आमंत्रित  किए गए  थे।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के जारी प्रेस नोट के अनुसार प्राप्त प्रस्तावों को ग्रेडिंग हेतु परियोजना अधिकारी बम्हनीडीह व सक्ती को प्रेषित किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का सत्यापन पश्चात ग्रेडिंग कर जिला स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया। ग्रेडिंग एवं प्रतिवेदन अनुसार तुलनात्मक विवरण,अनंतिम वरीयता सूची सेक्टरवार तैयार की गई है। इस संबंध में 06 अगस्त को सायं 4.00 बजे तक दावा-आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा में प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि समय पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ