शिवपुरी- मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर पटवारी संघ जिला शिवपुरी के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर यहां अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में पटवारियों की मूलभूत मांग को लेकर ज्ञापन अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को सौंपा गया। इस दौरान एसडीएम अरविन्द वाजपेयी भी मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से मप्र पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि गौतम ने बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ की जो प्रमुख मांग है उसमें वर्तमान समय में पटवारियों की पे ग्रेड 2100 से 2800 की जावे, एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया जावे,और मुख्य बिंदु सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। अपनी इन मांगों के निराकरण को लेकर यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया जिसमें संगठन को अपर कलेक्टर द्वारा पटवारियो की यह मांग प्रदेश स्तर पर पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया है साथ ही पटवारी संघ ने अपने इस ज्ञापन के माध्यम से मप्र सरकार को चेतावनी भी दी है कि इन मांगों के पूर्ण होने को लेकर इसी क्रम में चरणबद्ध आंदोलन की पूरी योजना बनाई जा चुकी है अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो मध्य प्रदेश पटवारी संघ आन्दोलन जारी रखना पड़ेगा और इसकी संपूर्ण जबाबदेही प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ