शिवपुरी- जिले के नरवर क्षेत्र की मगरौनी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर व झण्डापुर के गा्रमीणजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती बताई और एसपी की अनुपस्थिति में एएसपी से मामले में उचित कार्यवाही की मांग कर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई। इस मामले में एएसपी द्वारा मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का आश्वासन पीडि़त आदिवासी परिवारों को दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती बताने आए ग्राम किशनपुर व झण्डापुरा के ग्रामीण सूखा आदिवासी, अशोक आदिवासी, रामकुमार, राहुल, मुन्नी बाई, लील बाई, नेमा बाई, रामबाई, कल्लो बाई, राजाबेटी किन्ता आदिवासी सहित करीब दर्जनों आदिवासी परिवारों ने अपनी फरियादी एसपी की अनुपस्थिति में एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया को सुनाई। यहां बताया कि वह सभी ग्राम किशनुपर व झण्डापुर के निवासी है जहां बीती 15 जून के रोज क्षेत्र के दबंग लोग रामनिवास पुत्र भारत सिंह गुर्जर निवासी पुरानी मगरौनी पुलिस चौकी मगरौनी पुलिस थाना द्वारा हम आदिवासियों की भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जब उसे रोका जाता है तो आरेपी जातिगत गालियां देकर आदिवासियों को जान से मारने की धमकी देकर डराता रहता है इसी क्रम में 15 जून को भी इन आदिवासी परिवारों के साथ रामनिवास गुर्जर व उसके अन्य साथियों ने मिलकर मारपीट की, काबिज भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास किया, मारपीट कर घरों में आग लगाकर क्षति पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से गए।
जिस पर मगरौनी चौकी ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया बाबजूद इसके आज भी वह गुर्जर लोग आदिवासी परिवारों को सता रहे है। ऐसे में अपनी जान काल की सुरक्षा को लेकर इन आदिवासी परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई और जान माल सुरक्षा के साथ दोषियों के विरूद्ध मारपीट में घायल परिजनों का मेडीकल कराकर अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया ने मामले में आदिवासी परिवारों की फरियादी सुनने के पश्चात उचित कार्यवाही का भरोसा दिया और मामले में संबंधित थाना प्रभारी को दूरभाष कर जांच के निर्देश दिए है।
0 टिप्पणियाँ