Music

BRACKING

Loading...

रोजगार मेला का आयोजन आज

 


शिवपुरी, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी द्वारा रेडिएंट आईटीआई कॉलेज शिवपुरी के सहयोग से युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 30  जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रेडियंट आईटीआई कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, शेष वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे।

 जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में स्वाति ग्रुप, एस्कलेट टेक इंडिया, इंडिया निप्पॉन, एचआर फुटप्रिंट, कॉसमॉस मैनपावर आदि नियोक्ता 10वी, 12वी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं बी.ई. उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित करेंगे। युवा अपने रिज्यूम/ बायोडाटा तथा आधार के साथ उपस्थित हों।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ