
शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास क्षेत्र में रहने वाले चचेरे भाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता चला तो चचेरे बहन ने भी सदमे में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जितेंद्र (28) पुत्र विजयसिंह रावत निवासी ग्वालियर बायपास शिवपुरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि सुबह जितेंद्र घर से टमाटर की पौध लाने की कहकर निकला था। बाद में फोन करके बताया कि मैंने सल्फास खा लिया है और पोहरी रोड पर सिंहनिवास स्थित ओवरब्रिज के पास पड़ा हूं। परिजन उठाकर निजी हॉस्पिटल लाए, जहां से जिला अस्पताल शिवपुरी भेज दिया।जिला अस्पताल में जितेंद्र की सुबह 10.40 बजे मौत हो गई। कुछ ही देर बाद मृतक की चचेरी बहन सपना रावत (22) को परिजन जिला अस्पताल लाए। पता चला कि सदमे में सपना ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिला अस्पताल में भर्ती सपना की हालत गंभीर बताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ