शिवपुरी पिछले 50 सालों से लगातार विद्यार्थियों को नि:शुल्क शैक्षणिक संस्कार देने वाले जाने-माने शिक्षाविद मधुसूदन चौबे का मॉर्निंग वॉक के दीवाने ग्रुप द्वारा सम्मान किया गया।खास बात यह रही कि इस दौरान उन योग साधकों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने योग के माध्यम से हजारों असाध्य रोगियों को ठीक कर उन्हें नया जीवन दिया है।
आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र पर तिलक लगा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात नि:शुल्क शिक्षा देकर अनगिनत छात्रों को आईएएस, आईपीएस बनाने में महती भूमिका निभाने वाले शिक्षा विद मधुसूदन चौबे, योग शिक्षक तुलाराम चौधरी और अजीत राठौड़ का अभिनंदन रामदयाल जैन, आशुतोष शर्मा, मोनू निशांत बंसल, नीरज खटीक, नरेश पाराशर, विश्वनाथ सिंह, गोबिंद बाथम, नरेंद्र गौतम और पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य आरएस पंत द्वारा किया गया। दिवंगत शिक्षक चंद्रपालसिंह सिकरवार और सतीश गौतम का स्मरण भी इस दौरान किया गया।
कार्यक्रम में बाथम और गुर्जर का किया अभिनंदन
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष रंजीता देशपांडे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जंडेल गुर्जर का भी अभिनंदन किया गया। संचालन आशुतोष शर्मा ने और आभार रामदयाल जैन मावा वालों ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में इंजीनियर नरेश समाजसेवी मोनू बंसल, नीरज खटीक, विश्वनाथ सिंह, जितेंद्र पांडेय, पंकज शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सनत जैन, भानु बंसल, नरेंद्र गौतम, गोविंद बाथम, रंजीता देशपांडे, हरगोविंद रावत आदि मॉर्निंग वॉक के दीवाने
0 टिप्पणियाँ