Music

BRACKING

Loading...

उमेश दुबे संगठन सचिव और जितेन्द्र तिवारी बने जिला मिडिया प्रभारी*

 भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति की बैठक संपन्न*



बिर्रा (जांजगीर चांपा-) भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति ज़िला जांजगीर-चांपा के प्रबंध कार्यकारिणी का प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष पं.विशालनाथ तिवारी की अध्यक्षता में वंदेमातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। संगठन सचिव का दायित्व उमेश दुबे को,वहीं ज़िला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी को बनाया गया। बैठक में पूर्व प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को केशबुक सहित संबंधित समस्त दस्तावेज सौंपे गए।इस बैठक में जिलाध्यक्ष पं.विशालनाथ तिवारी, डॉ.कमलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, उपाध्याय शैलेष दुबे,

संगठन सचिव उमेश दुबे, कार्यकारिणी सदस्यों में  विजय कुमार दुबे,धनेश मिश्रा, आमंत्रित सदस्य मनोज कुमार तिवारी, तोषण प्रसाद तिवारी,नवागढ़ अध्यक्ष सीएस पांडेय सहित ब्राह्मण विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ