कोतवाली क्षेत्र के नौहरीकलां गांव से एक युवक ने शुक्रवार को 100- डायल को कॉल कर सूचना दी कि कोई युवक जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल-100 वाहन क्रमांक-07 को तत्काल रवाना किया और थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना दी।
100-डायल एफआरवी में ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक प्रदीप गौरव और पायलट समर ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि युवक पारिवारिक जमीन हिस्सा बंटवारे को लेकर परेशान था और लड़ झगड़ कर आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे पटरी पर लेटा था। 100-डायल स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को पटरी से उठाया और समझा बुझाकर एफआरवी में बैठाकर थाने लाए। थाने में युवक की काउंसिलिंग की गई और परिजन के साथ घर भेजा गया।
0 टिप्पणियाँ