पटवारी देवनारायण कुशवाह गुरुवार को नरवर तहसील के खिरिया गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने गया था। पटवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सर्वे कर रहा था, तभी गांव का बंटी रावत आया और कहने लगा कि सर्वे का काम हमारे हिसाब से करो। पटवारी ने इनकार किया तो गाली गलौज करने लगा और हाथ से कागज छीनकर फाड़ दिया। पुलिस ने गाली गलौज सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ