टीकाकरण महाअभियान-2 के पहले दिन आमजन में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह बना हुआ है। प्रातः 11 बजे तक 2 लाख 58 हजार 805 नागरिकों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण केंद्रों पर लोगों का आना निरंतर जारी है। केन्द्रों पर आज वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। केन्द्र पर आने के लिए आमजन को प्रोत्साहित कर उनका स्वागत भी किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ