Music

BRACKING

Loading...

मंत्री श्री सारंग ने टीकाकरण महाअभियान-2 के वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया

 


चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीकाकरण महाअभियान-2 के अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों से उनका हाल जाना।

मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि टीकाकरण महाअभियान-2 में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर स्वयं और अपने परिवार को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित करें। उन्होंने वैक्सीनेशन कराने आ रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीका लगवाने के लिए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करे और अपनी जिम्मेदारी निभायें।

श्री सारंग ने कहा कि 26 अगस्त को भी सेकण्ड डोज का टीका लगाया जायेगा। सभी अपने परिचित को दूसरा डोज लगवाने के लिये जागरूक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ