Music

BRACKING

Loading...

प्रदेश में सबसे गर्म रहा ग्वालियर, पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

 


 

ग्वालियर 6 दिन से अंचल में बारिश नहीं हुई है। इस कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करने लगी है। सोमवार को प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। ग्वालियर के बाद दतिया, खजुराहो और नौगांव का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस समय कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा कम है। इस कारण दिन और रात के तापमान बढ़े हुए हैं।

अगस्त में सामान्य औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस का है मानक है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ। इससे दिन में सबसे अधिक उमस से लोग परेशान रहे। शाम 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। घटाएं छाईं लेकिन बादलों को अधिक नमी नहीं मिली, इस कारण बिन बरसे ही बादल छंट गए।

आगे क्या: अंचल में 19 से शुरू हो सकता है बारिश का दौर
पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी भाग हिमालय की तलहटी और पूर्वी भाग हरदोई, गया, जमशेदपुर से होते हुए निम्न दाब क्षेत्र तक विस्तृत है। 19 अगस्त से ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ