अतिवृष्टि के दौरान इतनी अधिक बारिश हो गई है कि जिले में नदी और नालों पर बने बांध और तालाब लबालब भर चुके हैं। जिले में छह बांध और 52 तालाबों से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संबंधित बांध व तालाबों पर जाने से रोकने के लिए धारा 144 लगा दी है।
शिवपुरी जिले में मड़ीखेड़ा बांध, मोहिनी पिकअप, अकाझिरी तालाब, पारौंच, बुधना, महुअर बांध पर लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया है।
इसी तरह जिले में चांदपाठा तालाब, भगौरा तालाब, बांसखेड़ी, रामनगर, सेंवडा, इमलिया, मूंजबार, सतेरिया, बूढ़ी बरौद, माधवराव सरोवर, कूड़ा, सिंहनिवास, बेंहटा, रायचंदखेड़ी, पिपलौदा, भैंसरावन, टोड़ा, बैराड़, पिपरघार, डिगडोली, भटनावर, पाडरखेड़ा, खोड, नागदा, सेमरी, फूटीवार, धपेारा, झालौनी, मुहारी, हरथोन, आंडर, दिनारा, खिरिया पुनावली, नारही, राजगढ़, सेमरा, बेरखेड़ा, रमगढ़ा, गधाई, भेव, अलगी, डुमघुना, चिन्नौद, डबिया गोविदं, मोहनगढ़, पिसनहारी की टोरिया, कूडा पाडौन, पारागढ़, छर्च, गुरिच्छा, सुनाज व पचीपुरा तालाब पर भी लोग नहीं जला सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ