Music

BRACKING

Loading...

75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह:बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में खुद की जान खतरे में डालने वाले योगेंद्र को सम्मानित कर कलेक्टर बोले- हमें तुम पर नाज है...



शिवपुरी  हमें तुम पर नाज है योगेंद्र। तुमने उस जीवटता का परिचय दिया है जो आपदा काल में बहुत कम लोग दे पाते हैं। बाढ़ की भीषण आपदा में फंसे चरवाहे सहित गांव के अन्य लोगों को जिस सुरक्षित ढंग से तुमने अपने साथियों के साथ जिस ढंग से बचाया वह तुम्हंे औरों से अलग करता है। तुमने अपनी जान खतरे में डालकर गांव के दूसरे लोगों को बचाया। तुम्हारी इस बहादुरी को हम नमन करते हैं। यह बात कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुए 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट लोगों के सम्मान के दौरान कही।

इससे पहले कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले के मुख्य समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया। जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का स्वास्थ्य खराब होने से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था इस वजह से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकडिय़ों द्वारा हर्ष फायर किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के लोकतंत्र सेनानी को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए अफसर-कर्मचारियों सम्मानित
कोरोना काल और बाढ़ आपदा राहत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कलेक्टर कार्यालय, पुलिस और विकासखंड स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

डॉक्टर अनुराग भार्गव को गृह मंत्री ने किया सम्मानित
सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा और प्रोफेसर संध्या भार्गव के बेटे डॉ. अनुराग भार्गव और डॉ. तन्मय चौधरी को प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा इंदौर में आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में की गई विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

18 बटालियन एसएएफ पहले नंबर पर रही
संयुक्त परेड में एस ए एफ सशस्त्र बल, पुलिस बल पुरुष, पुलिस बल महिला और होमगार्ड के बल ने भाग लिया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकडिय़ों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। परेड में प्रथम स्थान पर 18 बटालियन एसएएफ, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से पुलिस बल पुरुष और महिला पुलिस बल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान होमगार्ड ने प्राप्त किया।

रन्नौद में किसान मोर्चा सहित सभी सरकारी कार्यालयों पर हुआ ध्वाजारोहण, बांटी मिठाई
रन्नौद|गांधी चौक पर 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा वंदन भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा किया गया। इसमें तहसीलदार प्रेमलता पाल, एसबीआर्ठ बैंक मैनेजर आरआर वर्मा, पूर्व सरपंच ब्रजेश कुशवाह भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता शेरा तिवारी, जीतू तिवारी, महेंद्र तोमर, सिब्बू भार्गव आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर मिठाई वितरित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ