Music

BRACKING

Loading...

8 दिन में संक्रमण के साथ ही नए केस वाले जिलों की संख्या दोगुनी; सिवनी, डिंडौरी और बालाघाट जैसे शहरों में भी मिले संक्रमित



भोपाल मध्य प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे नए मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। तीसरी लहर की आशंका के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। प्रदेश में 8 दिन में 24 से 31 जुलाई तक 96 नए मामले आए हैं। संक्रमण की जद में आने वाले जिलों की संख्या 8 दिन में 4 से बढ़कर 8 तक पहुंच गई है।

इस बीच सागर पन्ना, छतरपुर, डिंडौरी, बालाघाट, खरगोन, सिवनी जैसे जिलों में भी नए संक्रमित मिले। जानकारों का कहना है, संक्रमितों का आंकड़ा भले ही कम हो, लेकिन लोगों की लापरवाही से रफ्तार तेजी से बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों के मामले इंदौर और भोपाल में मिल रहे हैं। पिछले 8 दिनों में इंदौर में 25 और भोपाल में 20 संक्रमित मिले हैं। 24 जुलाई को प्रदेश के 52 जिलों में सिर्फ चार प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में ही संक्रमित मिले थे।

इसके बाद 25 जुलाई को इनके अलावा सागर, बड़वानी जिले में भी नए केस मिले। वहीं, 26 जुलाई को प्रमुख शहरों ग्वालियर में कोई संक्रमित नहीं मिला, लेकिन डिडौंरी में एक मामला सामने आया। 27 जुलाई को ग्वालियर में कोई नया केस नहीं मिला, लेकिन रतलाम, सिवनी, खरगोन में एक-एक मामले सामने आए।

28 जुलाई को 4 शहरों के अलावा रायसेन, सागर, बालाघाट में नए मरीज मिले। 29 जुलाई को ग्वालियर में केस नहीं मिला, लेकिन 3 प्रमुख शहरों के साथ उज्जैन, पन्ना, सागर, रायसेन में केस मिले। 30 जुलाई को 4 प्रमुख शहरों के अलावा छतरपुर और उज्जैन में संक्रमित मिले। 31 जुलाई को ग्वालियर में मामला सामने नहीं आया, लेकिन तीन प्रमुख शहरों के अलावा दमोह, सागर, टीकमगढ़, बड़वानी और रायसेन में केस सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव बंसत कुर्रे ने बताया, कोरोना के नए मामले टेस्टिंग के चलते सामने आ रहे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 70 से 75 हजार टेस्टिंग हो रही हैं। उन्होंने कहा, कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। सरकार लगातार टेस्टिंग कर रही है, इसलिए नए एक-दो मामले सामने आ रहे हैं। इससे संक्रमितों को पहचान कर उनको आइसोलेट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका है। दूसरे देशों में केस भी बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण रोकने के लिए जनता प्रोटोकॉल का पालन करें। सरकार अपने स्तर पर भी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनना और हाथ धोना समेत जरूरी सावधानों के लिए जागरूक कर रही है।

हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर लोकेंद्र दवे का कहना है कि वायरस के म्यूटेंट होने से नई लहर आती है। वायरस के नए वैरिएंट के साथ यदि हम फिर दूसरी लहर के पहले जैसी लापरवाही करेंगे, तो तीसरी लहर आ सकती है। इसे रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। साथ ही, लोग वैक्सीन लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

यह लापरवाही भी पड़ सकती है भारी
कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश में बाजार, दुकान, स्कूल खोलने से लेकर सभी पाबंदियां खत्म हो गई हैं। बाजारों में लोग प्रोटोकाॅल का पालन करने को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक जगह लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क पहने घूम रहे हैं, तो दुकानदार भी मास्क नहीं पहन रहे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं दिखाई दे रही।

24 जुलाई से 30 जुलाई के बीच 7 शहर में नए केस

तारीखइंदौरभोपालजबलपुरग्वालियरउज्जैनछतरपुरबड़वानीसागरदमोहटीकमगढ़रायसेन
31 जुलाई53300013241
30 जुलाई21112300000
29 जुलाई72201000000
28 जुलाई32110000000
27 जुलाई33200000000
26 जुलाई22100000000
25 जुलाई24110010000
24 जुलाई13110000000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ